Monday, 30 March 2026

नितिन नवीन का विधायक पद से इस्तीफा टला, असम दौरे के कारण बदला कार्यक्रम


नितिन नवीन का विधायक पद से इस्तीफा टला, असम दौरे के कारण बदला कार्यक्रम

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पटना के बांकीपुर सीट से विधायक नितिन नवीन का विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। पहले जानकारी दी गई थी कि वह रविवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार भी दिल्ली से पटना लौट आए थे। हालांकि, अचानक कार्यक्रम में बदलाव के चलते नितिन नवीन को असम के डिब्रूगढ़ जाना पड़ा, जिससे उनका इस्तीफा कार्यक्रम स्थगित हो गया।

इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के माध्यम से उन्हें इस्तीफे की जानकारी मिली थी, लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव की सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने के लिए अभी पर्याप्त समय है और उम्मीद है कि यह प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी कर ली जाएगी।

डॉ. प्रेम कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि विधानसभा नियमों के अनुसार किसी भी विधायक को इस्तीफा देने के लिए सदन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना आवश्यक है। वर्चुअल माध्यम से इस्तीफा देने का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में नितिन नवीन को इस्तीफा देने के लिए स्वयं सदन में उपस्थित होना होगा।

Previous
Next

Related Posts