Saturday, 28 March 2026

ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर मरम्मत कार्य शुरू


ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर मरम्मत कार्य शुरू

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राज्य सरकार ने ग्रामीण अवसंरचना को मजबूत करने और सड़कों के विकास को प्राथमिकता देते हुए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में यूटिलिटी कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य 28 मार्च से प्रारंभ कर दिया गया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा पहले ही दिन सैकड़ों गांवों में रोड कटिंग की मरम्मत कर आमजन को राहत पहुंचाई गई।

इस अभियान के तहत बाड़मेर, जालोर, डीग, जैसलमेर, अलवर, डूंगरपुर, कोटपूतली, हनुमानगढ़, जोधपुर, भीलवाड़ा और उदयपुर सहित कई जिलों में सिंचाई एवं पेयजल लाइनों के कारण खराब हुई सड़कों को दुरुस्त किया गया। सरकार ने इन कार्यों की प्रभावी निगरानी के लिए जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी और तकनीकी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले शहरी क्षेत्रों में भी यूटिलिटी लाइनों के कार्य से प्रभावित सड़कों को पुनः मोटरेबल स्थिति में लाने के लिए मरम्मत अभियान चलाया गया था। अब इसी पहल को ग्रामीण क्षेत्रों तक विस्तार दिया गया है। सरकार का मानना है कि इस कदम से ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम होगा और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

Previous
Next

Related Posts