Saturday, 28 March 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला: ‘देश की छवि खराब कर रही कांग्रेस, गहलोत के बयान देशहित के खिलाफ’


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला: ‘देश की छवि खराब कर रही कांग्रेस, गहलोत के बयान देशहित के खिलाफ’

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार देश की छवि खराब करने और जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। राठौड़ ने कहा कि विपक्ष के कई नेताओं के बयानों में राष्ट्रभक्ति का अभाव साफ नजर आता है। दुश्मन देशों को लेकर दिए गए बयानों पर उठे विवाद के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नेताओं को इन शब्दों से आपत्ति है, तो यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

ईरान-इजरायल युद्ध के मुद्दे पर मध्यस्थता को लेकर दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौड़ ने कहा कि भारत की नीति हमेशा स्पष्ट रही है कि वह किसी प्रकार की दलाली नहीं करता। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके विचार देशहित के अनुरूप नहीं हैं। राठौड़ ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अभाव और संकट का माहौल दिखाकर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रही है, जबकि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत हुआ है और देश की साख लगातार बढ़ रही है।

परिवारवाद के मुद्दे पर भी राठौड़ ने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि वे खुद ‘पुत्र मोह’ से ग्रसित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत ने अपने बेटे वैभव गहलोत को राजनीति में आगे बढ़ाने के कई प्रयास किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति खुद किसी बात का पालन नहीं करता, उसकी सलाह का कोई महत्व नहीं होता। उन्होंने कांग्रेस को परिवारवाद से बाहर न निकल पाने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि यही उसकी सबसे बड़ी कमजोरी है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।

Previous
Next

Related Posts