Saturday, 28 March 2026

शिमला माल रोड पर लड़कियों से बदसलूकी करने वाला ‘साधु’ गिरफ्तार,राजस्थान के जामडोली गांव का निकला आरोपी


शिमला माल रोड पर लड़कियों से बदसलूकी करने वाला ‘साधु’ गिरफ्तार,राजस्थान के जामडोली गांव का निकला आरोपी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

शिमला, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के प्रसिद्ध माल रोड पर लड़कियों को अनुचित तरीके से छूने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी साधु के भेष में घूम रहा था और अब उसकी पहचान नारायण दास के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी राजस्थान के जामडोली गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ मामला दर्ज (FIR) कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि नारायण दास वर्ष 2025 में भी शिमला घूमने आया था। वह हाल ही में फिर से शिमला पहुंचा था और आज कालका लौटने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही उसे हिरासत में ले लिया।

मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति माल रोड पर घूम रही लड़कियों को पीछे से अनुचित तरीके से छूता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में आरोपी लड़कियों को टच करने के बाद आगे बढ़ता नजर आता है।

सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो आरोपी के पीछे चल रहे एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया था, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद शिमला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Previous
    Next

    Related Posts