Saturday, 28 March 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पीएम मोदी की वीसी में जुड़े, LPG आपूर्ति और PNG कनेक्शन पर बड़ी घोषणा


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पीएम मोदी की वीसी में जुड़े, LPG आपूर्ति और PNG कनेक्शन पर बड़ी घोषणा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों की पूरी पालना की है और प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा द्वारा तीन बार तथा मुख्य सचिव वी श्रीनिवास द्वारा दो बार प्रदेशभर में बैठकें आयोजित कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई, जिससे सप्लाई सिस्टम सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। 

मुख्यमंत्री शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती किए जाने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे आम जनता को राहत मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रवासी राजस्थानियों से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कर उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया है। LPG एवं गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर संचालित किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की बाधा को तुरंत दूर किया जा सके। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा PNG के लगभग पाँच लाख नए कनेक्शन देने की तैयारी भी की जा रही है। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र सरकार से मिल रहे निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और संबल के लिए प्रदेश की 8 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

Previous
Next

Related Posts