Friday, 27 March 2026

राजस्थान हाईकोर्ट में पदोन्नति: चार वरिष्ठ न्यायिक सहायक बने प्रशासनिक अधिकारी न्यायिक


राजस्थान हाईकोर्ट में पदोन्नति: चार वरिष्ठ न्यायिक सहायक बने प्रशासनिक अधिकारी न्यायिक

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट  की मुख्यपीठ जोधपुर प्रशासन ने चार वरिष्ठ न्यायिक सहायकों को पदोन्नत करते हुए ‘प्रशासनिक अधिकारी न्यायिक’ (AOJ) के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (प्रशासन) की ओर से 25 मार्च को आधिकारिक आदेश जारी किए गए।

आदेश के अनुसार जोधपुर से दुष्यंत त्रिवेदी, अनुपम गुप्ता और मोहन चौधरी तथा जयपुर से केदार नारायण नाथ को पदोन्नति दी गई है।

एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि
पदोन्नत अधिकारियों को एक वर्ष की अवधि के लिए प्रोबेशन (परिवीक्षा) पर रखा जाएगा। इसके साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि आगामी आदेशों तक ये सभी अधिकारी अपने वर्तमान पद एवं कार्यभार पर ही कार्य करते रहेंगे।

यह पदोन्नति प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और न्यायिक कार्यों के संचालन को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    Previous
    Next

    Related Posts