



जोधपुर। आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार विश्नोई और अंशिका वर्मा की रिंग सेरेमनी गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। इस खास मौके पर दोनों अधिकारी बेहद खुश नजर आए और समारोह के दौरान नृत्य करते हुए दिखाई दिए।
रिंग सेरेमनी में परिवारजन, मित्र और समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहां दोनों के परिवारों ने इस खुशी के पल को मिलकर सेलिब्रेट किया। दोनों ही अधिकारियों की उपलब्धियों पर उनका परिवार और समाज गर्व महसूस करता है। समारोह में उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताया जा रहा है कि दोनों आगामी 30 मार्च को जोधपुर में विवाह बंधन में बंधेंगे, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।