Thursday, 26 March 2026

आईपीएल 2026: जयपुर में होंगे चार मुकाबले, सवाई मानसिंह स्टेडियम में उतरेगी राजस्थान रॉयल्स


आईपीएल 2026: जयपुर में होंगे चार मुकाबले, सवाई मानसिंह स्टेडियम में उतरेगी राजस्थान रॉयल्स

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। Board of Control for Cricket in India (BCCI) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जयपुर में चार मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें Rajasthan Royals अपने घरेलू मैदान Sawai Mansingh Stadium पर उतरती नजर आएगी।

जयपुर में राजस्थान रॉयल्स का पहला मुकाबला 25 अप्रैल को Sunrisers Hyderabad के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम अपने होम ग्राउंड पर Delhi Capitals, Gujarat Titans और Lucknow Super Giants से भिड़ेगी।

इन मुकाबलों के दौरान जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों को कई स्टार खिलाड़ियों को खेलते देखने का मौका मिलेगा, जिनमें Shubman Gill, Rishabh Pant, Abhishek Sharma, Axar Patel, Ishan Kishan और KL Rahul शामिल हैं।

जयपुर में खेले जाने वाले सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे, जिससे दर्शकों को रोमांचक नाइट मैच का आनंद मिलेगा।

Previous
Next

Related Posts