Wednesday, 25 March 2026

SMS मेडिकल कॉलेज में रैगिंग शिकायत के बाद 6 छात्र सस्पेंड, जांच में मनमुटाव का एंगल


SMS मेडिकल कॉलेज में रैगिंग शिकायत के बाद 6 छात्र सस्पेंड, जांच में मनमुटाव का एंगल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। एसएमएस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों के बीच आपसी मनमुटाव अब रैगिंग के आरोपों तक पहुंच गया है। बैच-2024 के छात्रों ने 19 मार्च को NMC पोर्टल पर रैगिंग की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छह छात्रों को सस्पेंड कर दिया।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, शिकायत 19 मार्च को शाम 7 बजे दर्ज हुई थी। इसके अगले ही दिन एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाकर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में बैच-2023 के पांच और बैच-2022 के एक छात्र सहित कुल छह छात्रों को सस्पेंड किया गया।

फ्रेशर्स-डे से जुड़ा विवाद?
जांच में यह भी सामने आया कि फ्रेशर्स-डे की घोषणा के समय इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। पिछली बार भी इसी तरह NMC पोर्टल पर शिकायत दर्ज हुई थी, लेकिन जांच में रैगिंग जैसा कोई मामला नहीं पाया गया था।

अभी जांच जारी
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि फिलहाल यह प्रथम दृष्टया कार्रवाई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। सस्पेंड किए गए छात्रों को अगली सूचना तक कक्षाओं में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है।

साथ ही, संबंधित छात्रों के अभिभावकों को भी सूचना भेजी जा रही है और छात्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Previous
Next

Related Posts