Wednesday, 25 March 2026

सतर्क नागरिक, सुरक्षित प्रदेश: राजस्थान पुलिस ने 8 लापता व्यक्तियों की तलाश तेज की, आमजन से सहयोग की अपील


सतर्क नागरिक, सुरक्षित प्रदेश: राजस्थान पुलिस ने 8 लापता व्यक्तियों की तलाश तेज की, आमजन से सहयोग की अपील

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान पुलिस कानून व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लापता हुए 8 व्यक्तियों की खोज तेज कर दी गई है। पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए इन लोगों की पहचान करने में मदद मांगी है।

इन जिलों से लापता हैं व्यक्ति:

  • हनुमानगढ़ (नोहर): पुष्पा (34), पत्नी बलवीर मेघवाल, कद 5.2 फीट, रंग गेहूंआ

  • राजसमंद (दिवेर): तनीषा (17), पुत्री मदन सिंह रावत, कद 5 फीट, सांवला रंग, सलवार सूट पहने

  • डीग:

    • निरंजन (62), पुत्र लालाराम जाटव, कद 5.7 फीट, कुर्ता-पायजामा

    • किशन सिंह (32), पुत्र वीरेंद्र सिंह जाट, कद 5.5 फीट, टी-शर्ट व पैंट

  • जयपुर पूर्व (बस्सी): बबलू माली (31), कद 5.6 फीट, पायजामा-टी-शर्ट

  • अजमेर (GRP): अकबरी खातुन (21), हरे रंग का सलवार सूट, साथ में 18 माह का बच्चा अरमान (मेहरून सूट)

  • भरतपुर (GRP): करीना (20), पुत्री सुरेश बैरवा, कद 5.4 फीट, गुलाबी पायजामा-टी-शर्ट व लाल स्टॉल

पुलिस की अपील
राजस्थान पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि इन विवरणों से मिलता-जुलता कोई व्यक्ति दिखाई दे, तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या जिला कंट्रोल रूम को सूचना दें।

पुलिस का कहना है कि आपकी एक छोटी सी सूचना किसी बिछड़े हुए व्यक्ति को उसके परिवार से मिलवा सकती है।

Previous
Next

Related Posts