



जयपुर। राजस्थान भाजपा में आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच संगठनात्मक बदलाव तेज हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश की मीडिया टीम का विस्तार करते हुए सभी सात संभागों और प्रमुख जिलों के लिए मीडिया प्रभारियों की घोषणा की है।
इस नई सूची में पार्टी ने अनुभवी प्रवक्ताओं और मीडिया प्रबंधन में दक्ष नेताओं को अहम जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया है।
भाजपा ने संभाग स्तर पर मीडिया मैनेजमेंट को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है:
जोधपुर संभाग: रामलाल शर्मा
जयपुर संभाग: कैलाश वर्मा
उदयपुर संभाग: कुलदीप धनकड़
कोटा संभाग: ज्योति खंडेलवाल
अजमेर संभाग: सुमन शर्मा
बीकानेर संभाग: डॉ. दशरथ सिंह शेखावत
भरतपुर संभाग: लक्ष्मीकांत भारद्वाज
भाजपा ने यह विस्तार ऐसे समय किया है, जब राज्य में निकट भविष्य में नगर निकाय और पंचायत चुनाव होने हैं। पार्टी मीडिया मैनेजमेंट को मजबूत कर जमीनी स्तर तक अपनी पकड़ बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।
संभागों के अलावा पार्टी ने 44 जिलों में भी मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों में स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखा गया है, ताकि चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।


