Monday, 30 March 2026

पुष्कर महायज्ञ में 45 दिवसीय निशुल्क चिकित्सालय सेवा की सराहना, अश्विनी चौबे ने बताया ‘वंदनीय मानव सेवा’


पुष्कर महायज्ञ में 45 दिवसीय निशुल्क चिकित्सालय सेवा की सराहना, अश्विनी चौबे ने बताया ‘वंदनीय मानव सेवा’

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

पुष्कर। शत गायत्री पुनश्चरण महायज्ञ के दौरान आयोजित 45 दिवसीय निशुल्क चिकित्सालय सेवा को एक अनुकरणीय और वंदनीय पहल बताया गया है। पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने महायज्ञ परिसर में स्थापित डॉक्टर कुलदीप शर्मा सेवा संस्थान चिकित्सालय का निरीक्षण कर इसकी व्यवस्थाओं और सेवाओं की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक निरंतर निशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस चिकित्सालय में सभी प्रकार की जांच, दवाइयां और आधुनिक मशीनों की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु, विप्र ब्राह्मण और महायज्ञ में शामिल लोग यहां चिकित्सा लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

सेवा कार्यों की दी जानकारी
इस अवसर पर सनातन धर्म रक्षा संघ अजय मेरु राजस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि डॉक्टर कुलदीप शर्मा सेवा संस्थान समय-समय पर राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में हर माह 5 से 10 निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करता है। इन शिविरों में जांच, दवाइयों सहित सभी चिकित्सा सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं।

डॉक्टर कुलदीप शर्मा के कार्यों की प्रशंसा
पूर्व मंत्री चौबे ने जी स्टोन हॉस्पिटल, अजमेर के डायरेक्टर डॉ. कुलदीप शर्मा की निस्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा और संस्कार की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल सनातन संस्कृति और मानव सेवा के आदर्श को स्थापित करती है।

कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य भवानी शंकर शर्मा, बृजेश गौड़, राम सिंह उदावत, देवेंद्र त्रिपाठी, इंद्र सिंह पवार, अशोक पारीक, तीर्थ पुरोहित पंडित चंद्रशेखर गौड़ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts