Tuesday, 24 March 2026

राजस्थान रॉयल्स को मिला नया मालिक, 15 हजार करोड़ में बिकी, भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा, IPL की सबसे महंगी टीम बनी


राजस्थान रॉयल्स को मिला नया मालिक, 15 हजार करोड़ में बिकी, भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा, IPL की सबसे महंगी टीम बनी
@Rajasthan Royals

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

आईपीएल के 19वें सत्र की शुरुआत से पहले दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पहली आईपीएल विजेता टीम Rajasthan Royals को नया मालिक मिल गया है। अमेरिकी उद्योगपति Kal Somani के नेतृत्व वाले समूह ने टीम की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है।

इस सौदे ने खेल जगत में हलचल मचा दी है। राजस्थान रॉयल्स की कीमत 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर, यानी लगभग 15,290 करोड़ रुपये आंकी गई है, जो इसे अब तक की सबसे महंगी क्रिकेट टीम बना देती है। बताया जा रहा है कि यह कीमत वर्ष 2008 की तुलना में करीब 24 गुना अधिक है, जब टीम की कीमत लगभग 320 करोड़ रुपये थी।

राजस्थान रॉयल्स की बोली प्रक्रिया में कई बड़े समूह शामिल थे, जिनमें आदित्य बिड़ला समूह, टाइम्स समूह और कैपरी ग्लोबल जैसे नाम भी शामिल थे। हालांकि, अंत में काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने बाजी मार ली।

    Previous
    Next

    Related Posts