Monday, 23 March 2026

जयपुर में विदेशी महिला से अभद्र शब्द बुलवाने वाला ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार


जयपुर में विदेशी महिला से अभद्र शब्द बुलवाने वाला ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। शहर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक ऑटोरिक्शा चालक ने विदेशी महिला से अश्लील शब्द बुलवाए। महिला ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके वायरल होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पर्यटन थाना की SHO मंजू कुमारी के अनुसार, 20 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें ऑटो ड्राइवर विदेशी महिला से अभद्र शब्द कहलवाते हुए नजर आ रहा था। आरोपी हंसते हुए महिला से उन शब्दों को दोहराने के लिए कह रहा था। शब्दों के अर्थ से अनजान महिला उन्हें सामान्य बातचीत समझकर बोलती रही।

जांच में सामने आया कि यह घटना जयपुर के परकोटा क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने सैकड़ों ऑटो चालकों से पूछताछ के बाद आरोपी की पहचान मोहम्मद सोहेल (31) निवासी लुहारों का मोहल्ला, सूरजपोल, गलता गेट के रूप में की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, महिला करीब 10 दिन पहले जर्मनी से जयपुर घूमने आई थी। ऑटो में शहर भ्रमण के दौरान चालक ने उसे गुमराह कर अशोभनीय शब्द बुलवाए और उसका वीडियो बनाया गया। महिला के जर्मनी लौटने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो बाद में पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने विदेशी महिला से संपर्क कर वीडियो डिलीट करवा दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Previous
Next

Related Posts