Monday, 23 March 2026

पीएम मोदी के 8,931 दिन पूरे होने पर मदन राठौड़ ने दी बधाई, बताया ऐतिहासिक उपलब्धि


पीएम मोदी के 8,931 दिन पूरे होने पर मदन राठौड़ ने दी बधाई, बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रसेवा के 8,931 दिन पूर्ण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में सर्वाधिक समय तक सेवा देकर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है।

राठौड़ ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कुल 8,931 दिनों की सेवा के साथ नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री और तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देकर लोकतांत्रिक इतिहास में एक विशेष स्थान हासिल किया है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी के 4077 दिनों के कार्यकाल का रिकॉर्ड भी पार कर लिया है। राठौड़ ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं।

Previous
Next

Related Posts