



जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को मालवीय नगर पहुंचकर सेवानिवृत्त उप शासन सचिव स्वर्गीय रमेश चंद्र शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि स्वर्गीय रमेश चंद्र शर्मा ने अपने पांच दशक लंबे राजकीय सेवा काल में राज्य के कई दिग्गज नेताओं के साथ कार्य करते हुए प्रशासनिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी सेवाएं सदैव याद रखी जाएंगी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र व्यास, जनसंपर्क आयुक्त राकेश शर्मा, विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक केके शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, जनसंपर्क कर्मी और पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।