Tuesday, 24 March 2026

जयपुर में सुबह गरज-चमक के साथ बारिश, 25-26 मार्च को फिर बदलेगा मौसम


जयपुर में सुबह गरज-चमक के साथ बारिश, 25-26 मार्च को फिर बदलेगा मौसम

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। जयपुर में सोमवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे, जिससे मौसम सुहावना हो गया। प्रदेश में लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण पिछले कुछ दिनों से आंधी और बारिश का दौर बना हुआ है।

22 मार्च रविवार को भी पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे। जैसलमेर और फलोदी में कई स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं बाड़मेर, जालोर, श्रीगंगानगर और जोधपुर सहित कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की धूप देखने को मिली, जिससे तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 23 और 24 मार्च को प्रदेश में मौसम सामान्यतः शुष्क (ड्राय) रहने की संभावना है। हालांकि दिन में कुछ स्थानों पर हल्के बादल छा सकते हैं। इसके बाद 25 और 26 मार्च को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के करीब 15 जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

तापमान की बात करें तो रविवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अजमेर में 32.4, बीकानेर में 31.5, चूरू में 32.5, जैसलमेर में 32.2, जोधपुर में 34.4 और कोटा में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं बाड़मेर में सबसे अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीच-बीच में मौसम बदलने की संभावना है।

Previous
Next

Related Posts