Sunday, 22 March 2026

खंडेलवाल वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 35 वे सत्र की बैठक में विकास पर मंथन, करोड़ों की सहायता घोषणाएं


खंडेलवाल वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 35 वे सत्र की बैठक में विकास पर मंथन, करोड़ों की सहायता घोषणाएं

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

दिल्ली। अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 35 वीं बैठक का आयोजन रविवार 22 मार्च को दिल्ली के पीतमपुरा स्थित गोल्डन एप्पल में किया गया, जिसमें देशभर से समाज के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। बैठक में महासभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता (तूँगा वाले) ने कहा कि समाज के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और इसके लिए समाज के भामाशाहों को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर उद्योगपति हरी मोहन डगायच ने 42 लाख रुपये, स्वयं अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ने 31 लाख रुपये और मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार कट्टा ने 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की।

बैठक में समाज के विकास, संगठन सशक्तिकरण और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। महासभा के पदाधिकारियों ने पूर्व में लिए गए निर्णयों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ संत सुंदर दास जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तथा अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रीति से किया गया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों—राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छतीसगढ़, झारखंड, आसाम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, सहित अनेक प्रदेश एवं कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम, मुंबई,  राजनंद गाव, सहित देश के अनेक प्रमुख शहरों से अनेक पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आजीवन सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, संरक्षक, ट्रस्टी और विभिन्न समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में दिल्ली और आसपास की विभिन्न खंडेलवाल समाज संस्थाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में महासभा के प्रधानमंत्री चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल एडवोकेट मथुरा, कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारीलाल खंडेलवाल (डीग) जयपुर महासभा के कार्यालय मंत्री रामकिशोर खुटेटा, महासभा के पूर्व प्रधानमंत्री राकेश रावत दिल्ली,पूर्व प्रधानमंत्री  नरेश खंडेलवाल मंडी गोविंदगढ़ ने महासभा की गतिविधियों पर, पूर्व मे की गई मीटिंग मे लिए गए निर्णय पर जानकारी दी! इस अवसर पर महासभा पत्रिका के मुख्य संपादक राम निरंजन खुटेटा भी मौजूद थे। 

अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने बताया कि कार्यक्रम का आरंभ संत सुंदर दास जी की फोटो के समक्ष दीप प्रजवलन कर किया गया एवं सभी अतिथियों का स्वागत माल्या अर्पण कर एवं चुनरी का दुपट्टा पहना कर किया। इसके साथ ही महासभा के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने युवा जनजागरन समिति, दिल्ली के पदाधिकारी, सदस्यों की प्रशंशा करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर महासभा के संरक्षक व न्याय समिति सदस्य राजेश आमेरिया, महासभा उपाध्यक्ष एवं युवा समिति महा मंत्री अजय खंडेलवाल, महासभा संरक्षक युवा समिति सहमंत्रि मनोज खंडेलवाल, महासभा संरक्षक युवा समिति कोषाध्यक्ष राजू झालानी, आजीवन संरक्षक महासभा व खंडेला धाम महेंद्र कायाथवाल, आजीवन संरक्षक खंडेला धाम घनश्याम बटवाडा, आजीवन संरक्षक खंडेला धाम राजेंद्र कुमार खंडेलवाल, आजीवन संरक्षक महासभा व खंडेला धाम चंद्र मोहन झालानी, आजीवन संरक्षक महासभा महेश खंडेलवाल, आजीवन ट्रस्टी खंडेला धाम संजय खंडेलवाल, आजीवन ट्रस्टी खंडेला धाम अनूप खंडेलवाल भी अतिथि के रूप मे मौजूद रहे! इस अवसर पर मंच संचालन रविकांत वैध, अजय ठाकुरिया, नरेश रावत, आश्वी खंडेलवाल ने किया। आगंतुकों का स्वागत हरीश अटोलिया, गिरिराज प्रसाद रावत, सुरेश झालानी, राकेश सोखिया, नितिन खारवाल ने किया।

उमाशंकर भूखमारिया, संजय मणिकबोहरा, गिरिराज प्रसाद रावत, पी सी गुप्ता, सुरेश घीया, राजेश अमेरिया, गोपाल खंडेलवाल, राजकुमार खुटेटा, महेश बाजरगान, विनोद, राजीव खंडेलवाल, शशांक खंडेलवाल, लक्ष्मी नारायण भूखमारिया, संदीप, मनोज खुटेटा, मुकेश कट्टा, सुशील बडाया, अमित माली क्रमश आवास, हॉल, रजिस्ट्रेशन, भोजन से संबंधित सभी कार्य कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खंडेलवाल समाज उत्तरी दिल्ली, पीतमपुरा, खंडेलवाल वेश्य संघ, आनंद पर्वत, खंडेलवाल वेश्य समाज, वेस्ट दिल्ली,  खंडेलवाल वेश्य समाज, रोहीनी, खंडेलवाल वेश्य संघठन सभा, करोल बाग, खंडेलवाल वेश्य समाज, पूर्वी दिल्ली, आनंद विहार, खंडेलवाल समाज, सुल्तान पुरी, खंडेलवाल वेश्य समाज द्वारका उपनगर, महावीर एनक्लेव, खंडेलवाल  समाज वेल्फेयर एसोसिएशन, नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा, खंडेलवाल वेश्य सेवा सदन ट्रस्ट, पहाड़गंज, खंडेलवाल हैप्पी क्लब, उत्तम नगर, खंडेलवाल चेतना मंच दिलशाद गार्डन, खंडेलवाल मित्र मंडल वेस्ट देल्ही, खयाला, खंडेलवाल वेश्य समाज, पालम द्वारका पालम, खंडेलवाल वेश्य समाज एसोशिएशन, गुरुग्राम, खंडेलवाल समाज विकास ट्रस्ट, न्यू रोहतक रोड एवं सुमरुधरा मंच दिल्ली सहयोगी संस्थानों के रूप मे अपना योगदान दिया।


    Previous
    Next

    Related Posts