Sunday, 22 March 2026

गंदगी पर भड़के पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, सीकर सीईओ को लगाई फटकार, 6 अधिकारियों निलंबित करने के दिए निर्देश


गंदगी पर भड़के पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, सीकर सीईओ को लगाई फटकार, 6 अधिकारियों निलंबित करने के दिए निर्देश

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर से चूरू जाते समय शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने सीकर जिले की ग्राम पंचायतों में फैली गंदगी देखकर कड़ा रुख अपनाया। दौरे के दौरान उन्होंने ठीकरिया, रेवासा और बाजोर गांवों का निरीक्षण किया, जहां जगह-जगह कचरे के ढेर, कीचड़ और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई मिली। रेवासा गांव में ग्रामीणों से बातचीत के दौरान लोगों ने बताया कि नियमित झाड़ू नहीं लगती और कचरा उठाने के लिए कोई वाहन भी नहीं आता।

शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर जयपुर से चूरू जाते समय गंदगी देखकर भड़क गए। उन्होंने जिला परिषद सीईओ को फोन करके कहा कि यदि इस गंदगी से बीमारी फैल गई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।

पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने सीकर के 2 खंड विकास अधिकारी (VDO), 2 अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी (AVDO) और 2 स्वच्छता प्रभारी को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही जिला परिषद के सीईओ और एसीईओ को चार्जशीट देने के निर्देश दिए।

रविवार को पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर चुरू जिले के प्रवास कार्यक्रम पर हैं। जयपुर से चूरू जाते वक्त उन्होंने सीकर में कई ग्राम पंचायत का दौरा किया।  पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर सबसे पहले सीकर जिले की ग्राम पंचायत ठीकरिया पहुंचे। इसके बाद पंचायत समिति पलसाना की ग्राम पंचायत रेवासा पहुंचे।

ग्रामीणों से पूछा- रोज झाड़ू निकलती है क्या ?

रेवासा में पूरे गांव में गंदगी के अंबार लगे देखकर  पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर भड़क गए। उन्होंने ग्रामीणों को बुलाकर पूछा कि गांव में रोज झाड़ू निकलती है क्या? पंचायत की तरफ से सफाई कर्मी आते हैं क्या? इस पर ग्रामीणों ने मंत्री को बताया- कोई भी झाड़ू लगाने नहीं आता है। न ही कोई कचरा उठाने गाड़ी आती है।

जिला परिषद सीकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को फोन किया

इसके बाद शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर पंचायत समिति पिपराली की ग्राम पंचायत बाजोर पहुंचे। पूरे गांव में पानी फैला हुआ था। जगह-जगह कीचड़ और रास्ते जाम थे। गांव के मुख्य सड़क पर ही गंदगी और कचरे की ढेर लगे थे। इसे देखकर मंत्री मदन दिलावर ने तुरंत जिला परिषद सीकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को फोन किया।

पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने पूछा कि आप कभी गांव में जाते हो? कभी किसी पंचायत समिति में दौरा कर उसकी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया है?  पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी से सवाल किया कि मैं गांव-गांव घूम के आ रहा हूं। सभी जगह गांव में गंदगी के ढेर लगे मिले हैं। झाड़ू और सफाई की व्यवस्था नहीं हो रही है।

गर्मी का मौसम आने वाला है, इस गंदगी से गांव में बीमारी फैल गई लोगों को हैजा हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा? तुम्हारा BDO कभी गांव में जाता नहीं है।

पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर  बोले- मैं 2 साल से सफाई के लिए बोल रहा

पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर  ने नाराज होकर कहा कि अब मैं सबके खिलाफ कार्रवाई करूंगा। पिछले 2 साल से लगातार सफाई के लिए जोर दे रहा हूं। और आप लोग गांव में सफाई को लेकर गंभीरता से काम नहीं कर रहे हो।

शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने जिला परिषद सीकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को चार्जशीट देने और पंचायत समिति पलसाना एवं पंचायत समिति पिपराली के BDO, ABDO को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा स्वच्छता अभियान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं स्वच्छता प्रभारी मीठालाल बुनकर को भी सस्पेंड करने के आदेश  पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने दिए हैं।  पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा- 2 साल से लगातार कहने के बाद भी यदि गांव में सफाई नहीं हो रही है तो मैं जिम्मेदार उच्च अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करूंगा। और यदि स्वच्छता के पैसों को किसी अन्य कार्य में खर्च किया गया होगा तो उसकी वसूली भी संबंधित जिम्मेदार अधिकार से करूंगा।

    Previous
    Next

    Related Posts