Sunday, 22 March 2026

निवाई में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा लोग घायल


निवाई में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा लोग घायल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

टोंक। निवाई शहर के व्यस्ततम टोंक रोड पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पशु चिकित्सालय के पास स्थित पीपल के पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का छत्ता अचानक टूट गया और मधुमक्खियों ने राहगीरों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र चीख-पुकार से गूंज उठा और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छत्ते में अचानक हलचल होने के बाद बड़ी संख्या में मधुमक्खियां झुंड बनाकर बाहर निकलीं और आसपास मौजूद लोगों पर टूट पड़ीं।

कुछ ही क्षणों में हालात बेकाबू हो गए और सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया। दुपहिया वाहन चालक संतुलन खो बैठे, जबकि पैदल राहगीर दुकानों, घरों और वाहनों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाते नजर आए। कई लोगों ने सिर और चेहरे को कपड़ों से ढंककर खुद को सुरक्षित रखने का प्रयास किया। इस हमले में 50 से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया और उन्हें अस्पताल भिजवाया।

घटना के बाद कुछ समय के लिए टोंक रोड पर भय का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 24 लोगों का उपचार किया गया। इनमें विष्णु सैनी, सुरेंद्र गुर्जर, सत्यप्रकाश दीक्षित, रवि वर्मा, मानव वैष्णव, मुबारक अहमद सहित कई अन्य शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल राजकरण गुर्जर को बेहतर इलाज के लिए टोंक रेफर किया गया है।

Previous
Next

Related Posts