Saturday, 29 August 2026

पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग, तेल-गैस आपूर्ति और हवाई किराए पर बड़े फैसले


पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग, तेल-गैस आपूर्ति और हवाई किराए पर बड़े फैसले

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते पश्चिम एशिया में बने हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें देश की ऊर्जा और आवश्यक संसाधनों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में पेट्रोलियम, कच्चा तेल, गैस, बिजली और उर्वरकों की उपलब्धता पर चर्चा हुई। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू और रेल व आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

इस बीच सरकार ने हवाई किराए पर लगी सीमा हटाने का फैसला लिया है। 23 मार्च से एयरलाइंस कंपनियां मांग के अनुसार घरेलू उड़ानों के किराए तय कर सकेंगी। इससे पहले इंडिगो की उड़ानों में आई बाधाओं के बाद दिसंबर में अधिकतम किराया 18,000 रुपये तय किया गया था।

वहीं गैस संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को 20 प्रतिशत अधिक एलपीजी सप्लाई देने का निर्देश जारी किया है, जिससे कुल आपूर्ति धीरे-धीरे प्री-क्राइसिस स्तर के करीब पहुंच सकेगी। दूसरी ओर सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.09 से 2.35 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। भोपाल में इसकी कीमत करीब 117 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जबकि सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Previous
Next

Related Posts