



जयपुर-दिल्ली हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना चंदवाजी इलाके में शाम करीब 7:45 बजे हुई, जब हरियाणा रोडवेज की बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार चारों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गए। हादसे में ताला गांव निवासी मुस्तकीम शाह (22), अब्दुल मलिक (18) और साहिल (17) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सरफराज (18) घायल हो गया।
घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।