Saturday, 21 March 2026

केरल चुनाव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा: भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर का कराया नामांकन, चुनावी सभा में बोले- जनता से बदलाव के लिए भाजपा को समर्थन की अपील


केरल चुनाव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा: भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर का कराया नामांकन, चुनावी सभा में बोले- जनता से बदलाव के लिए भाजपा को समर्थन की अपील

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

केरल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम और आसपास के क्षेत्रों का सघन दौरा करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कझाकुट्टम से प्रत्याशी वी. मुरलीधरन, कट्टकडा से पी. के. कृष्णदास, नेमम से राजीव चंद्रशेखर और वट्टियूरकावु से आर. श्रीलेखा के नामांकन कार्यक्रमों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। 

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मुरलीधरन का अनुभव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के माध्यम से केरल को विकास की नई दिशा मिलेगी। उन्होंने राजस्थान में सुशासन, कल्याणकारी योजनाओं और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई का उदाहरण देते हुए जनता से बदलाव के लिए भाजपा को समर्थन देने की अपील की। 

राजीव चंद्रशेखर के नामांकन के दौरान उन्होंने कहा कि केरल की जनता अब परिवर्तन चाहती है और राजस्थान की तरह यहां भी विकास की नई शुरुआत होगी। वहीं आर. श्रीलेखा के प्रशासनिक अनुभव की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने 'विकसित भारत' के लिए 'विकसित केरल' को जरूरी बताया। 

मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने दौरे के दौरान तिरुवनंतपुरम स्थित पद्मनाभस्वामी मंदिर में भगवान विष्णु के दर्शन कर देश की समृद्धि और सांस्कृतिक एकता की कामना की। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा दक्षिण भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए राजस्थान मॉडल और सामाजिक समरसता के संदेश को केरल तक पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रही है।

Previous
Next

Related Posts