



जयपुर। राजस्थान विधानसभा में उपनिदेशक (सूचना एवं जनसंपर्क) डॉ. लोकेश शर्मा के पिता राजस्थान सचिवालय के सेवानिवृत्त उप शासन सचिव रमेश चंद्र शर्मा का 21 मार्च शनिवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शनिवार सायंकाल मालवीय नगर स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसके उपरांत झालाना डूंगरी मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ और उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।
स्वर्गीय शर्मा राजस्थान सचिवालय में लंबे समय तक विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया और अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सादगी तथा सौम्य व्यवहार के लिए विशेष पहचान बनाई।
वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें दो पुत्र एवं पांच पुत्रियां शामिल हैं। उनके निधन पर सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।