Saturday, 21 March 2026

6 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-चीन बॉर्डर ट्रेड, लिपुलेख दर्रे से जून में खुलेगा व्यापार मार्ग


6 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-चीन बॉर्डर ट्रेड, लिपुलेख दर्रे से जून में खुलेगा व्यापार मार्ग

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित लिपुलेख दर्रे के जरिए भारत और चीन के बीच बॉर्डर ट्रेड छह साल बाद फिर से शुरू होने जा रहा है। यह व्यापार सत्र सामान्यतः जून से सितंबर तक संचालित होता है और स्थानीय व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक अवसर लेकर आता है।

जिला मजिस्ट्रेट आशीष भटगाई ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद इस संबंध में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किए जाने के बाद अब प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि व्यापार सुचारु रूप से संचालित हो सके।

लिपुलेख दर्रे के माध्यम से तिब्बत के साथ बॉर्डर ट्रेड वर्ष 1992 में पुनः शुरू किया गया था। हालांकि वर्ष 2019 में कोविड-19 महामारी और गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुए तनाव के चलते इसे बंद कर दिया गया था। अब लंबे अंतराल के बाद इसके फिर से शुरू होने से सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

विशेष बात यह है कि हाल ही में चीन के विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रुपए और युआन में व्यापार करने पर सहमति बनी थी। इससे पहले यह व्यापार वस्तु विनिमय प्रणाली यानी सामान के बदले सामान के रूप में होता था। नई व्यवस्था से व्यापार प्रक्रिया और अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी होने की संभावना जताई जा रही है।

    Previous
    Next

    Related Posts