Friday, 20 March 2026

एनसीसी कैडेट्स का सम्मान समारोह आयोजित: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स व एएनओ को किया सम्मानित


एनसीसी कैडेट्स का सम्मान समारोह आयोजित: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स व एएनओ को किया सम्मानित

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। 1 राज आर्म्ड स्क्वाड्रन एनसीसी, जयपुर द्वारा यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (YEP), रिपब्लिक डे कैंप (RDC), थल सैनिक कैंप (TSC) एवं इंटर डायरेक्टरेट स्पोर्ट्स शूटिंग चैम्पियनशिप (IDSSC) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स तथा पदोन्नत एएनओ के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी एएनओ मेजर राजेश कुमार शर्मा ने दी।

समारोह के मुख्य अतिथि कमान अधिकारी कर्नल राम मधुकर शर्मा रहे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल प्रशिक्षण का मंच नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है, जो अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना को विकसित करता है। उन्होंने सम्मानित कैडेट्स की उपलब्धियों को प्रदेश और देश का गौरव बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कर्नल शर्मा ने विशेष रूप से यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में अंतरराष्ट्रीय चयन, गणतंत्र दिवस कैंप में सहभागिता, थल सैनिक कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन और शूटिंग चैम्पियनशिप में भागीदारी को कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कैडेट्स से एनसीसी के मूल मंत्र “एकता और अनुशासन” को जीवन में अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

समारोह में यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए सीनियर अंडर ऑफिसर खुशी सांगवान (विलफ्रेड कॉलेज), रिपब्लिक डे कैंप के लिए गौरव शर्मा, सार्जेंट रोहित सैनी और रोहित कुमावत, थल सैनिक कैंप के लिए जीतू गुर्जर, सार्जेंट निश्चल जैन, यश शर्मा और मनीष तथा इंटर डायरेक्टरेट स्पोर्ट्स शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए अजय को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही एएनओ रैंक सेरेमनी में थर्ड अफसर ह्रदेश शर्मा, महेंद्र सिंह जोधा, विमलेश कुमार, पूरन राव एवं अजय राज को पदोन्नति के बाद सेकंड अफसर की रैंक प्रदान कर सम्मानित किया गया, जो यूनिट में नेतृत्व विकास का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स, जेसीओ, पीआई स्टाफ, जीसीआईज एवं बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित रहे। समारोह का संचालन जीसीआई दीक्षा द्वारा किया गया और अंत में सभी ने सफल आयोजन के लिए कर्नल राम मधुकर शर्मा का आभार व्यक्त किया।

    Previous
    Next

    Related Posts