



अजमेर । भीषण गर्मी के मद्देनजर आमजन और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मां भगवती फाउंडेशन द्वारा पंचशील माकड़वाली रोड स्थित सरपंच का बाडिया, किंग जॉर्ज स्कूल के पास (शिव रेजिडेंसी के निकट) एक प्याऊ का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की मुख्य संस्थापिका श्रीमती भगवती देवी और श्रीमती पवन देवी सुराणा ने विधिवत फीता काटकर प्याऊ का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान भगवती देवी का स्वागत सजनी देवी द्वारा तथा पवन देवी सुराणा का स्वागत ललिता जोशी द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। इसके साथ ही घनश्याम पंचोली, करतम मीणा और ओमप्रकाश सेन का भी माला पहनाकर सम्मान किया गया। यह प्याऊ ओमप्रकाश सेन की सहमति से उनके घर के बाहर स्थापित किया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों और राहगीरों को गर्मी में राहत मिल सकेगी।
फाउंडेशन के संस्थापक महेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना है। समाजसेवी पीयूष सुराणा ने बताया कि आने वाले समय में पक्षियों के लिए परिंदे (जल पात्र) भी वितरित किए जाएंगे और इसी तरह विभिन्न स्थानों पर प्याऊ स्थापित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।
उन्होंने कहा कि संस्था गरीब, असहाय और दिव्यांग लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर हीना बाईसा, श्रेयांस सुराणा, विजय सेन, गौरव मिरवानी, कमल चौहान, मुकेश जोशी, राजीव सिंह कछावा, नरपत सिंह, सत्येंद्र जैन, गौरव जोशी, अंकित जैन, ललिता जोशी, राजीव मेहता, चंद्र खत्री, मुकेश मौर्य, अर्हम सुराणा, विशाल जैन, ईशान सेन, भाव्यम सुराणा और खुशी सुराणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।