Friday, 20 March 2026

जयपुर में हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के रीजनल हेड ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव


जयपुर में हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के रीजनल हेड ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के रीजनल हेड ने आत्महत्या कर ली। मृतक का शव उनके घर में बेडशीट से बनाए गए फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी इच्छा से यह कदम उठाने की बात लिखी है।

चित्रकूट थाना प्रभारी प्रभु सिंह के अनुसार, मृतक की पहचान उदयपुर के ट्रेजर टाउन निवासी अजय अरोड़ा (45) पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। करीब एक वर्ष पूर्व उनका तबादला जयपुर हुआ था, जिसके बाद वह चित्रकूट नगर के सेक्टर-9 में अकेले रह रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटी उदयपुर में ही निवास कर रही थीं।

पुलिस के मुताबिक, पड़ोसी किसी काम से उनके घर पहुंचे, तब इस घटना का पता चला। सूचना मिलने पर शाम करीब 6 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts