Thursday, 26 March 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का विपक्ष पर हमला: बोले—युद्ध से वैश्विक नुकसान, भारत में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का विपक्ष पर हमला: बोले—युद्ध से वैश्विक नुकसान, भारत में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्ष की कार्यशैली पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विपक्ष के पास कोई ठोस नीति, विचार या एजेंडा नहीं है और वह केवल हंगामा करने तथा जनता को भ्रमित करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि संसद सहित अन्य मंचों पर भी विपक्ष सार्थक चर्चा से बचता है, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।

राठौड़ ने कहा कि सामान्य रूप से विपक्ष का कार्य सरकार को जनहित के मुद्दों पर घेरना होता है, लेकिन वर्तमान में विपक्ष उस स्थिति में नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह केवल हंगामा करती है और किसी भी विषय पर तर्कसंगत चर्चा नहीं करती।

भाजपा संगठन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रशिक्षित और सक्षम है, जो हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहता है। भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यप्रणाली और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से अवगत कराया जाता है। “राष्ट्र पहले, पार्टी बाद में और व्यक्ति सबसे अंत में” की भावना को मजबूत करने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रेरित प्रशिक्षण महाअभियान चलाया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और संभावित युद्ध के प्रभाव पर बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि किसी भी युद्ध से वैश्विक स्तर पर नुकसान होता है, लेकिन भारत में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकारें पूरी तरह सतर्क हैं और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह कृत्रिम कमी का माहौल बनाकर अफरा-तफरी फैलाने की कोशिश करता है, जबकि वास्तविक स्थिति में आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। राठौड़ ने स्पष्ट किया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संकट की घड़ी में सभी से देशहित में कार्य करने और जनता की आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की।

Previous
Next

Related Posts