Thursday, 19 March 2026

चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की घट स्थापना, प्रदेश की खुशहाली की कामना


चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की घट स्थापना, प्रदेश की खुशहाली की कामना

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। चैत्र नवरात्र के शुभारंभ के साथ गुरुवार, 19 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर घट स्थापना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता देवी शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहीं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना करते हुए प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।

नवरात्र के प्रथम दिन घट स्थापना को विशेष महत्व दिया जाता है, जो शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना करते हुए कहा कि नवरात्र का पर्व समाज में आस्था, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार करता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस पूजा-अर्चना के साथ ही प्रदेशभर में नवरात्र का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रारंभ हो गया है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, घट स्थापना और धार्मिक आयोजनों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा है।

Previous
Next

Related Posts