Wednesday, 18 March 2026

दिल्ली के पालम में भीषण आग: 4 मंजिला इमारत में हादसा, 9 की मौत, कई घायल


दिल्ली के पालम में भीषण आग: 4 मंजिला इमारत में हादसा, 9 की मौत, कई घायल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

नई दिल्ली। दिल्ली के पालम स्थित साध नगर इलाके में बुधवार सुबह एक भीषण आग हादसे ने सनसनी फैला दी। सुबह करीब 7 बजे एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 3 नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

हादसे के दौरान इमारत में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के प्रयास में दो लोगों ने इमारत से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और अब तक 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिनमें 3 घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जो तेजी से पूरे भवन में फैल गई। उस समय इमारत में करीब 10 से 15 लोग मौजूद थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई शव बरामद किए जा चुके हैं और आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल प्रशासन आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहा है और घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है।

PM ने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख मुआवजे का ऐलान किया

पालम आग हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से ₹2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि घायलों को ₹50 हजार दिए जाएंगे।

    Previous
    Next

    Related Posts