Wednesday, 29 April 2026

चुनाव आयोग ने राजस्थान 28 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए बनाया ऑब्जर्वर


चुनाव आयोग ने राजस्थान 28 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए बनाया ऑब्जर्वर

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। देश के विभिन्न राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में राजस्थान के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुल 28 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है, जो मतदान से लेकर मतगणना तक पूरे चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

इन अधिकारियों की तैनाती पांच राज्यों—पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और असम—के साथ-साथ गुजरात और गोवा में भी की गई है। सबसे अधिक तैनाती पश्चिम बंगाल में की गई है, जहां 17 आईएएस और 3 आईपीएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया गया है। इन अधिकारियों में नवीन जैन, समित शर्मा, रवि जैन, आनंदी, कन्हैया लाल स्वामी, विश्व मोहन शर्मा, शिवप्रसाद नकाते, हरि मोहन मीणा, ओम प्रकाश कसेरा, टीकम चंद बोहरा, हिमांशु गुप्ता, नथमल डिडेल, सुरेश कुमार ओला, चिन्मयी गोपाल, हर्ष सावनसुखा, अशुतोष गुप्ता और रुकमणी रियार शामिल हैं। वहीं आईपीएस अधिकारियों में रूपिंदर सिंह, दीपक कुमार और विकास कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।

तमिलनाडु में 6 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है, जिनमें कृष्ण कुणाल, रवि कुमार सुरपुर, शुचि त्यागी, भारती दीक्षित और हरफूल सिंह यादव शामिल हैं, जबकि आईपीएस अधिकारियों में लता मनोज कुमार और प्रफुल्ल कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुडुचेरी में आईएएस अजय असवाल और आईपीएस डॉ. प्रीति चंद्रा को ऑब्जर्वर बनाया गया है। केरल में आईएएस अनुपमा जोरवाल और भंवर लाल के साथ आईपीएस विष्णु कांत और परम ज्योति को जिम्मेदारी दी गई है। असम में आईएएस हिम्मत सिंह बरहठ और आईपीएस अंशुमान भोमिया को तैनात किया गया है। इसके अलावा गुजरात में आईएएस मातादीन मीणा और गोवा में आईएएस पूजा कुमारी पार्थ को ऑब्जर्वर बनाया गया है। ये सभी अधिकारी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    Previous
    Next

    Related Posts