Tuesday, 17 March 2026

बुजुर्ग महिला का गला व पैर काटकर शव फेंका, 7 लाख की ज्वेलरी लूटी


बुजुर्ग महिला का गला व पैर काटकर शव फेंका, 7 लाख की ज्वेलरी लूटी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

नागौर। जिले के पादू कलां थाना क्षेत्र के पंचरडा गांव में एक बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। आरोपियों ने महिला की हत्या कर उसके शव को बोरे (कट्टे) में भरकर गांव के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या लूट के इरादे से की गई, जिसमें आरोपियों ने करीब 7 लाख रुपये की ज्वेलरी भी लूट ली।

पुलिस के अनुसार महिला रविवार सुबह घर से सामान लेने निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे गांव के बाहर झाड़ियों में उसका शव बरामद हुआ। शव की हालत बेहद भयावह थी—महिला का गला काटा गया था, साथ ही उसके पैर के पंजे भी गायब मिले। यहां तक कि सिर भी मौके पर नहीं मिला, जिससे हत्या की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

थानाधिकारी उमाशंकर शर्मा ने बताया कि शव के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर महिला की पहचान की गई। मौके पर महिला के शरीर पर पहनी जाने वाली ज्वेलरी भी नहीं मिली, जिससे लूट के बाद हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

    Previous
    Next

    Related Posts