



जयपुर। राजस्थान में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने 13 नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा की गई हैं। सोमवार को जारी सूची के अनुसार अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा ग्रामीण, डीडवाना-कुचामन और जोधपुर जिलों में नगर अध्यक्ष बनाए गए हैं।
सूची के अनुसार अजमेर जिले के नसीराबाद में योगेश परिहार को जिम्मेदारी दी गई है। अलवर जिले में नौगांव से गुलशन, गोविंदगढ़ से सुनील कुमार मिश्रा, रामगढ़ से दया किशन सैनी, बरोदा मेव से गौरीशंकर, बहादुरपुर से धीरज शर्मा और मालाखेड़ा से लालाराम सैनी को नगर अध्यक्ष बनाया गया है।
भीलवाड़ा ग्रामीण क्षेत्र में बनेड़ा से भंवरलाल रेगर, रायला से अनिल कोगता और शाहपुर से रमेश सेन को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी में सत्येंद्र सारस्वत को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जोधपुर जिले में बिलाड़ा से गिरधारी लाल परिहार और बालेसर से संतोष सांखला को नगर अध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस संगठन में की गई ये नियुक्तियां आगामी गतिविधियों को गति देने और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं। माना जा रहा है कि इन नए पदाधिकारियों के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और संगठनात्मक ढांचा और अधिक सक्रिय होगा।
