Sunday, 15 March 2026

एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ का बड़ा बयान: छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने का करेंगे प्रयास


एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ का बड़ा बयान: छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने का करेंगे प्रयास

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने छात्र राजनीति को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि कॉलेजों में छात्रों से ली जाने वाली राशि को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और छात्रसंघ चुनाव दोबारा कराने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई के अध्यक्षों के चुनाव जल्द ही पहले की तरह करवाए जाएंगे और विश्वविद्यालय स्तर पर भी छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की दिशा में काम किया जाएगा।

जाखड़ ने छात्रों के हितों की बात करते हुए कहा कि विद्यार्थियों से ली जाने वाली निधि का सही उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा और छात्रहितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए उन्हें जनविरोधी बताया।

जयपुर से बिलाड़ा जाते समय विभिन्न स्थानों पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विनोद जाखड़ का जोरदार स्वागत किया। गगवाना में एक होटल पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में एनएसयूआई प्रदेश महामंत्री फरहान खान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील लारा, असलम पठान, अजीज चीता, डॉ. नरेंद्र, नजमुद्दीन शेख, अलीशेर खान सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माला और साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और छात्र राजनीति को मजबूत करने के लिए संगठन की सक्रियता पर जोर दिया गया।


Previous
Next

Related Posts