



नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 मार्च को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजस्थान के सर्वांगीण विकास, आर्थिक प्रगति और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा SASCI योजना के तहत मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से राज्य में लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई गति मिल रही है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार “विकसित राजस्थान” के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और केंद्र सरकार का सहयोग इस दिशा में बेहद महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र और राज्य के बीच समन्वय से राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। इस मुलाकात को राज्य के आर्थिक और बुनियादी विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।