Sunday, 15 March 2026

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव: केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को, बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरण चुनाव कराने की घोषणा, मतगणना 4 मई को


पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव: केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को, बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरण चुनाव कराने की घोषणा, मतगणना 4 मई को

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने रविवार को असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांचों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कुल 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और कुल 824 सीटों पर चुनाव होंगे। घोषणा के साथ ही सभी राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा, जिसमें पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को सिंगल फेज में वोटिंग कराई जाएगी। सभी पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने बताया कि इन सभी विधानसभाओं का कार्यकाल मई-जून में समाप्त हो रहा है, इसलिए समय पर चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में इस बार पश्चिम बंगाल में चरणों की संख्या कम कर दी गई है, जहां 2021 में 8 चरणों में मतदान हुआ था, जबकि असम में 3 चरण और अन्य राज्यों में एक चरण में चुनाव संपन्न हुए थे।

आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए व्यापक तैयारियों का भरोसा दिलाया है। साथ ही सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स और मतदान प्रक्रिया को लेकर सभी संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts