Sunday, 15 March 2026

मांग्यावास रोड व्यापार मंडल का गठन, बाबूलाल चौधरी बने अध्यक्ष


मांग्यावास रोड व्यापार मंडल का गठन, बाबूलाल चौधरी बने अध्यक्ष

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। मानसरोवर स्थित मांग्यावास रोड व्यापार मंडल की बैठक 15 मार्च को आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न व्यापारी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से नए व्यापार मंडल का गठन किया गया और विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

गठित कार्यकारिणी में मोहन गोयल को संरक्षक, बाबूलाल चौधरी को अध्यक्ष, विकास कुमार शर्मा को महासचिव, लखमी सिंघल को कोषाध्यक्ष तथा मोनू शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा जीवन चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रकाश को उपाध्यक्ष, गोवर्धन चौधरी को संरक्षक, रमेश को सचिव, बाबूलाल भामू को सह-सचिव और शंकर लाल को सलाहकार नियुक्त किया गया।

बैठक के दौरान सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का पारंपरिक तरीके से माला और साफा पहनाकर सम्मान किया गया। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि नया व्यापार मंडल क्षेत्र के व्यापारिक हितों की रक्षा करेगा और स्थानीय समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर व्यापारियों के बीच एकता और सहयोग बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि बाजार क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Previous
Next

Related Posts