Sunday, 15 March 2026

राजस्थान के IAS अधिकारियों की संपत्ति का खुलासा: अम्बरीश कुमार सबसे अमीर, वी. श्रीनिवास सबसे नीचे


राजस्थान के IAS अधिकारियों की संपत्ति का खुलासा: अम्बरीश कुमार सबसे अमीर, वी. श्रीनिवास सबसे नीचे

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail
  1. जयपुर। केंद्र सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की 31 दिसंबर 2025 तक की अचल संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किए जाने के बाद राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों की संपत्ति को लेकर दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। प्रदेश के 20 वर्ष से अधिक सेवा वाले अधिकारियों में अम्बरीश कुमार करीब 20.62 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं प्रमुख सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव और मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों में अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल लगभग 11.56 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सबसे आगे हैं।
  2. वहीं राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास मात्र 10.30 लाख रुपए की संपत्ति के साथ इस सूची में सबसे नीचे पाए गए हैं, जो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की तुलना में काफी कम है। हालांकि उनकी संपत्ति से हैदराबाद स्थित फ्लैट के जरिए करीब 4 लाख रुपए वार्षिक आय हो रही है।
  3. जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कुल 281 IAS अधिकारियों की संपत्ति का विवरण सामने आया है। इनमें शीर्ष 23 अधिकारियों की विशेष पड़ताल में यह पाया गया कि अधिकांश अधिकारी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और अपनी संपत्तियों से लाखों रुपए की वार्षिक आय अर्जित कर रहे हैं।
  4. अन्य प्रमुख अधिकारियों में सुधांश पंत के पास करीब 4.03 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिनसे उन्हें लगभग 31.60 लाख रुपए सालाना किराया आय प्राप्त होती है। इसी तरह देबाशीष पृष्टि के पास 2.79 करोड़, गायत्री राठौड़ के पास 4.15 करोड़ (खरीद मूल्य), और सुबीर कुमार के पास करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्ति दर्ज की गई है।
  5. इसके अलावा टी. रविकांत (3.90 करोड़), सिद्धार्थ महाजन (1.31 करोड़), जोगाराम (5.28 करोड़), और नवीन महाजन (3.30 करोड़) जैसे अधिकारियों की भी उल्लेखनीय संपत्ति सामने आई है। वहीं विकास सीताराम भाले की संपत्ति करीब 17.50 लाख रुपए और अन्य कुछ अधिकारियों की संपत्ति लाखों में दर्ज की गई है।
  6. वी. श्रीनिवास (1989 बैच) मुख्य सचिव, राजस्थान संपत्ति: सिकंदराबाद में मकान, हैदराबाद में फ्लैट खरीद लागत: 10.30 लाख (1991–92) वर्तमान मूल्य: अंकित नहीं संपत्ति से वार्षिक आय: हैदराबाद फ्लैट से 4 लाख रुपए वार्षिक। संयुक्त स्वामित्व : संपत्ति बेटी के नाम भी है सुधांश पंत (1991 बैच) केंद्रीय सचिव, राजस्थान संपत्ति: नैनीताल (उत्तराखंड) में पैतृक मकान, जयपुर में प्लॉट, कृषि भूमि, गुरुग्राम में फ्लैट खरीद मूल्य : 4.03 करोड़ वर्तमान मूल्य : अंकित नहीं वार्षिक आय : 31.60 लाख (किराए से) किस अधिकारी के पास कितनी सम्पति वी. श्रीनिवास (1989 बैच) मुख्य सचिव, राजस्थान संपत्ति: सिकंदराबाद में मकान, हैदराबाद में फ्लैट खरीद लागत: 10.30 लाख (1991–92) वर्तमान मूल्य: अंकित नहीं संपत्ति से वार्षिक आय: हैदराबाद फ्लैट से 4 लाख रुपए वार्षिक। संयुक्त स्वामित्व : संपत्ति बेटी के नाम भी है सुधांश पंत (1991 बैच) केंद्रीय सचिव, राजस्थान संपत्ति: नैनीताल (उत्तराखंड) में पैतृक मकान, जयपुर में प्लॉट, कृषि भूमि, गुरुग्राम में फ्लैट खरीद मूल्य : 4.03 करोड़ वर्तमान मूल्य : अंकित नहीं वार्षिक आय : 31.60 लाख (किराए से) 4- देबाशीष पृष्टि (2000 बैच, प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग) संपत्ति: ओडिशा में कृषि भूमि व भवन, जयपुर में नेवटा में प्लॉट और प्रतापनगर में फ्लैट वर्तमान मूल्य: 2.79 करोड़ वार्षिक आय: 16.35 लाख (कृषि व किराया आय) संयुक्त स्वामित्व: पत्नी इप्सिता मोहापात्रा 5- गायत्री राठौड़ (1997 बैच, प्रमुख सचिव) संपत्ति: जमीन में निवेश, कृषि भूमि, प्लॉट खरीद मूल्य: 4.15 करोड़ रुपए वर्तमान मूल्य : अंकित नहीं वार्षिक आय: 38.88 लाख (कॉमर्शियल प्रॉपर्टी से) संयुक्त स्वामित्व: पति अशोक राठौड़ सुबीर कुमार (1998 बैच, प्रमुख सचिव) संपत्ति: पटना में पैतृक भवन व दुकानें, जयपुर में आवासीय भूमि व दो बीघा कृषि भूमि वर्तमान मूल्य: 4 करोड़ वार्षिक आय: 29.45 लाख (किराया व कृषि आय) संयुक्त स्वामित्व: पत्नी सुनीता दामिनी टी. रविकांत (1998 बैच, प्रमुख सचिव) संपत्ति: आंध्र प्रदेश (राजमुंदरी) में पैतृक मकान, जयपुर में किशनपुरा व अरविंद नगर में प्लाट खरीद मूल्य : - वर्तमान मूल्य: 3.90 करोड़ रुपए वार्षिक आय: नहीं। सिद्धार्थ महाजन (2003 बैच, आयुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण) संपत्ति: जयपुर में फ्लैट, प्लॉट, कृषि भूमि खरीद मूल्य : 1.25 करोड़ रुपए वर्तमान मूल्य: 1.31 करोड़ रुपए वार्षिक आय: 2.76 लाख, किराए से। जितेंद्र कुमार सोनी (2010 बैच, जयपुर कलेक्टर) संपत्ति: जयपुर में फ्लैट, प्लॉट खरीद मूल्य : अंकित नहीं वर्तमान मूल्य: अंकित नहीं वार्षिक आय: 12 लाख किराए से। अर्चना सिंह (2008 बैच, सचिव, कार्मिक विभाग) संपत्ति: जयपुर में भूमि, प्लॉट खरीद मूल्य : 86.32 लाख रुपए वर्तमान मूल्य: अंकित नहीं वार्षिक आय: नहीं। जोगाराम (2005 बैच, आयुक्त, पंचायतीराज विभाग) संपत्ति: बाडमेर, जोधपुर, जयपुर में प्लॉट, आवासीय भूखंड, कृषि भूमि खरीद मूल्य : 3.09 करोड़ रुपए वर्तमान मूल्य: 5.28 करोड़ रुपए वार्षिक आय: 9.25 लाख किराया। विकास सीताराम भाले (1999 बैच, चेयरमेन, सि.से.अ. अधिकरण) संपत्ति: उत्तराखंड के देहरादून में खरीद मूल्य : - वर्तमान मूल्य: 17.50 लाख रुपए वार्षिक आय: नहीं । हेमंत गेरा (1997 बैच, चेयरमेन, रेवेन्यू बोर्ड) संपत्ति: जयपुर में प्लॉट व फ्लैट, बूंदी में कृषि भूमि खरीद मूल्य : 1.06 करोड़ वर्तमान मूल्य: अंकित नहीं वार्षिक आय: 5.79 लाख (फ्लैट व अन्य किराए से) । नवीन महाजन (1997 बैच, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान) संपत्ति: जयपुर में सी-स्कीम व बापू नगर में फ्लैट, सांगानेर में दो प्लॉट वर्तमान मूल्य: 3.30 करोड़ वार्षिक आय: 9.60 लाख (किराया आय) संयुक्त स्वामित्व: पत्नी डॉ. सुषमा महाजन । आलोक गुप्ता (1996 बैच, चेयरमेन, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल) संपत्ति: जयपुर में कई प्लॉट और फ्लैट खरीद मूल्य : 2.54 करोड़ रुपए वर्तमान मूल्य : पूर्ण जानकारी नहीं वार्षिक आय: 2.05 लाख किराए से संयुक्त स्वामित्व: पत्नी प्रीति गुप्ता । अभय कुमार (1992 बैच, एसीएस) संपत्ति: बिहार में पैतृक भूमि खरीद मूल्य: अंकित नहीं वर्तमान मूल्य: अंकित नहीं वेतन: 24.99 लाख वार्षिक संयुक्त स्वामित्व: नहीं।
  7. रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि कई अधिकारियों की संपत्ति संयुक्त स्वामित्व में है, जिसमें उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। यह आंकड़े न केवल प्रशासनिक अधिकारियों की आर्थिक स्थिति को दर्शाते हैं, बल्कि उनकी आय के स्रोतों—जैसे किराया, कृषि और अन्य निवेश—की भी झलक देते हैं।


Previous
Next

Related Posts