Sunday, 15 March 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘विकसित राजस्थान रन’ को दिखाई हरी झंडी, अमर जवान ज्योति से हुआ आगाज


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘विकसित राजस्थान रन’ को दिखाई हरी झंडी, अमर जवान ज्योति से हुआ आगाज

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 मार्च को जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति से राज्य स्तरीय “विकसित राजस्थान रन” को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में विकास के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, अधिकारियों और आमजन ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों को राज्य के विकास अभियान से जोड़ने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर भाजपा विधायक गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, डीजीपी राजीव शर्मा, प्रमुख शासन सचिव नीरज के पवन तथा जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस रन के माध्यम से “विकसित राजस्थान” के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया, जिसमें युवाओं और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

Previous
Next

Related Posts