Saturday, 14 March 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वैश्य महासम्मेलन में कहा— वैश्य समाज देश की आर्थिक रीढ़


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वैश्य महासम्मेलन में कहा— वैश्य समाज देश की आर्थिक रीढ़

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के भांकरोटा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में वैश्य समाज का योगदान सदैव अग्रणी रहा है और यह समाज देश की आर्थिक रीढ़ के रूप में कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज ने हजारों वर्षों से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान यूपीएससी परीक्षा में सफल हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा और मेहनत से देश की सेवा में योगदान दें।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, सहकारिता राज्यमंत्री गौतम कुमार दक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद मदन राठौड़, भीलवाड़ा से भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल, मालवीय नगर विधानसभा से भाजपा विधायक कालीचरण सराफ सहित वैश्य समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts