



जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार देर रात कार्मिक विभाग ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ विभिन्न पदों पर पदस्थापित किया गया है।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश मेजयपुर कमिश्नरेट में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। यहां एडिश्नल कमिश्नर प्रथम, डीसीपी ईस्ट, डीसीपी वेस्ट और डीसीपी ट्रैफिक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अजय सिंह को एडिश्नल कमिश्नर (क्राइम) प्रथम बनाया गया है, जबकि रंजीता शर्मा को डीसीपी (पूर्व), प्रशांत किरण को डीसीपी (पश्चिम) और निश्चय प्रसाद को डीसीपी (यातायात) की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार ने हाल ही में डीआईजी पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वहीं चूरू एसपी जय यादव को डेपुटेशन पर भेजा गया है। 2021 बैच के आईपीएस अधिकारियों को नए जिलों में पदस्थापन दिया गया है।
संजीव नैन को जयपुर ग्रामीण का नया एसपी बनाया गया है। इसके अलावा विनय कुमार (एसीपी, बस्सी) को राज्यपाल का एडीसी नियुक्त किया गया है। बृजेश ज्योति को भिवाड़ी एसपी के साथ खैरथल-तिजारा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
जिलों में हुए प्रमुख बदलावों में अमृता दुहन को उदयपुर, मृदुल कच्छावा को बीकानेर और पुष्पेंद्र को सिरोही एसपी नियुक्त किया गया है।
वरिष्ठ स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण तबादले किए गए हैं। योगेश यादव को डीआईजी एएनटीएफ से डीआईजी एटीएस, विकास शर्मा को डीआईजी साइबर क्राइम से डीआईजी कार्मिक, आनंद शर्मा को डीआईजी एसीबी से डीआईजी जेडीए जयपुर, राममूर्ति जोशी को डीआईजी एटीएस से डीआईजी एसीबी उदयपुर और आलोक श्रीवास्तव को डीआईजी कार्मिक से डीआईजी पुलिस हाउसिंग में नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा ममता गुप्ता (राजसमंद एसपी) को डीआईजी सिक्योरिटी, नारायण टोगस (जोधपुर ग्रामीण एसपी) को डीआईजी एसीबी अजमेर, ओम प्रकाश मीना (डीग एसपी) को डीआईजी एसीबी जयपुर बनाया गया है।
अजय सिंह → एडिश्नल कमिश्नर (क्राइम) प्रथम रंजीता शर्मा → डीसीपी (पूर्व) निश्चय प्रसाद → डीसीपी (यातायात) प्रशांत किरण → डीसीपी (पश्चिम) इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव को राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।जयपुर कमिश्नरेट के प्रमुख बदलाव