



नई दिल्ली। राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजस्थान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान राज्य के कृषि क्षेत्र, सहकारिता से जुड़े मुद्दों और विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को राजस्थान में चल रही विभिन्न योजनाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने प्रदेश के विकास, कृषि क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण तथा सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के संबंध में सकारात्मक संवाद किया।