Friday, 13 March 2026

जेजेएम घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल सहित 4 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, एसीबी ने ने गिरफ्तारीअभियान किया तेज


जेजेएम घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल सहित 4 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, एसीबी ने ने गिरफ्तारीअभियान किया तेज

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। जल जीवन मिशन से जुड़े कथित घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोर्ट ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। एसीबी कोर्ट संख्या-1 ने वर्ष 2024 में दर्ज मामले में शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल, जीतेंद्र शर्मा, संजीव गुप्ता और मुकेश गोयल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार कोर्ट के आदेशों के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें सक्रिय हो गई हैं और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि यदि गिरफ्तारी वारंट की तामील नहीं हो पाती है तो आगे की कार्रवाई के तहत आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।

एसीबी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हुए कार्यों में कथित अनियमितताओं के मामले में पहले भी बड़ी कार्रवाई की थी। जांच के दौरान जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर के अलावा बिहार, झारखंड और दिल्ली समेत कुल 15 स्थानों पर छापेमारी की गई थी।

प्रारंभिक जांच में फर्जी बिलों के उपयोग, वित्तीय गड़बड़ियों और टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं से जुड़े साक्ष्य सामने आने की बात कही गई है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous
Next

Related Posts