


भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौर ने अपने भरतपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा से उनके निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके स्वास्थ्य और हाल-चाल की जानकारी ली।
मुलाकात के दौरान मदन राठौर ने आत्मीयता के साथ बातचीत करते हुए परिवार की कुशलता के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।