



पलवल। श्री श्याम परिवार महासंघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन 18 मार्च 2026 को सांय 6:15 बजे से श्री शिव श्याम मंदिर, श्याम नगर, पलवल में किया जाएगा। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है। समारोह के दौरान भक्तिमय वातावरण में भजन, कीर्तन और श्याम अखाड़ा जमाया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से मोहनदास महाराज श्री खाटू श्याम जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जो श्याम भक्तों को आशीर्वचन देंगे और भक्ति रस से वातावरण को सराबोर करेंगे।
कार्यक्रम में प्रेम पीठ तिजारा से श्यामवाणी ललित मोहनाचार्य का शुभ आशीर्वाद भी प्राप्त होगा, वहीं कृष्ण चैतन्य मोहनाचार्य (प्रेम पीठ तिजारा) पावन सानिध्य प्रदान करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में मोनू मैया जी (पलवल) भी भजन संध्या के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से जोड़ेंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्याम प्रेमियों और श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर होली के इस आध्यात्मिक उत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है।