Wednesday, 11 March 2026

श्रीडूंगरगढ़ में छत पर चढ़ा सांड, अचानक नीचे कूदने से मचा हड़कंप


श्रीडूंगरगढ़ में छत पर चढ़ा सांड, अचानक नीचे कूदने से मचा हड़कंप

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या के बीच बुधवार को मुख्य बाजार में एक अजीब और चिंताजनक घटना सामने आई। एसबीआई शाखा के पास स्थित एक मकान की छत पर एक सांड चढ़ गया और कुछ देर बाद अचानक छत से नीचे छलांग लगा दी। 

घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि सांड नीचे किसी व्यक्ति के ऊपर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड किसी तरह मकान की छत पर पहुंच गया था और नीचे खड़े लोग उसे सुरक्षित उतारने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान उसने अचानक छलांग लगा दी। 

इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे के बाजार क्षेत्र सहित विभिन्न मोहल्लों में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे यातायात प्रभावित होता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार इन पशुओं के कारण सड़क हादसे भी हो चुके हैं, जिनमें वाहन चालकों और राहगीरों को चोटें लगी हैं। नागरिकों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

Previous
Next

Related Posts