Wednesday, 11 March 2026

एलपीजी संकट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चिंता, बोले— केंद्र सरकार की लापरवाही से हालात गंभीर


एलपीजी संकट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चिंता, बोले— केंद्र सरकार की लापरवाही से हालात गंभीर

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। प्रदेश में गैस सिलेंडर की संभावित किल्लत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात के कारण देश में एलपीजी आपूर्ति पर संकट गहराने की आशंका है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ऐसे संभावित राष्ट्रीय संकट को लेकर केंद्र सरकार हमेशा की तरह लापरवाह और असंवेदनशील दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि समय रहते स्थिति का आकलन न कर पाना मोदी सरकार की स्पष्ट ‘कलेक्टिव फेलियर’ को दर्शाता है।

गहलोत ने आमजन से भी अपील की कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल का उपयोग जिम्मेदारी और मितव्ययता के साथ करें। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विशेष रूप से दैनिक मजदूरी करने वाले श्रमिकों के लिए चलने वाले ढाबों और छोटे भोजनालयों में एलपीजी गैस की नियमित आपूर्ति बनी रहे, क्योंकि बड़ी संख्या में मजदूर वहीं भोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो इसका सीधा असर आम जनता और छोटे व्यवसायों पर पड़ सकता है।

Previous
Next

Related Posts