Wednesday, 11 March 2026

दूसरी शादी के बाद मानवेंद्र सिंह से परिवार ने बनाई दूरी, बढ़ा विवाद,पत्नी भाई और पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज करने पहुंची थाने


दूसरी शादी के बाद मानवेंद्र सिंह से परिवार ने बनाई दूरी, बढ़ा विवाद,पत्नी भाई और पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज करने पहुंची थाने

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जोधपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल (61) द्वारा दूसरी शादी किए जाने की खबरों के बाद जसोल परिवार में विवाद सामने आया है। परिवार के सदस्यों—मां शीतल कंवर, भाई भूपेंद्र सिंह और पुत्र हमीर सिंह—ने इस रिश्ते को मानवेंद्र सिंह का व्यक्तिगत निर्णय बताते हुए इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार हाल ही में मानवेंद्र सिंह के पुत्र के विवाह समारोह के दौरान भी वे अपनी कथित दूसरी पत्नी के साथ पहुंचे थे, जिस पर परिवार ने आपत्ति जताई थी और मामला उस समय शांत करा दिया गया था।

बताया जा रहा है कि होली के दिन जोधपुर स्थित घर पर एक बार फिर विवाद बढ़ गया, जब मानवेंद्र सिंह उस महिला को घर लेकर पहुंचे। इस बात का परिवार के अन्य सदस्यों ने विरोध किया और बाद में परिवार के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान परिवार के लोगों ने महिला को घर से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद वह महिला जोधपुर के महामंदिर थाना पहुंचकर जसवंत सिंह की पत्नी, मानवेंद्र सिंह के भाई और पुत्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। बताया जाता है कि इस मामले की जानकारी बाद में प्रशासनिक स्तर पर भी पहुंची और अधिकारियों ने परिवार से बातचीत कर स्थिति स्पष्ट की।

इसके बाद जसोल परिवार की ओर से स्पष्ट किया गया कि परिवार इस विवाह को मान्यता नहीं देता और सामाजिक परंपराओं को देखते हुए मानवेंद्र सिंह से अलग रहने का निर्णय लिया गया है। परिवार का कहना है कि वे स्वर्गीय जसवंत सिंह की प्रतिष्ठा और पारिवारिक परंपराओं को बनाए रखना चाहते हैं। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद यह मामला राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Previous
Next

Related Posts