



जयपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री निवास पर हुई, जहां महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और महिलाओं से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।
भेंट के दौरान प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए चल रही योजनाओं तथा कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने भी महिला सुरक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में राजस्थान सरकार तथा पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।